प्रस्तावना
भारतीय ज्ञान-परम्परा, संस्कृत भाषा तथा काशी की गौरवशाली शास्त्रार्थ परम्परा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रसार के उद्देश्य से वर्ष 2026 में जनपद वाराणसी में "काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता" आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्कृत के अध्येताओं को एक साझा शैक्षिक मंच प्रदान करेगी, जहाँ वे संस्कृत भाषा, साहित्य, भारतीय दर्शन, शास्त्र एवं सांस्कृतिक विरासत का अध्ययन, अभ्यास तथा प्रस्तुतीकरण कर सकेंगे।
प्रतियोगिता का संचालन पारदर्शी, चरणबद्ध एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा, जिससे जनपद के प्रत्येक विद्यालय एवं शिक्षण संस्थान की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
________________________________________
उद्देश्य
- • संस्कृत भाषा एवं भारतीय ज्ञान परम्परा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि विकसित करना।
- • शास्त्रीय ग्रन्थों के अध्ययन को प्रोत्साहित करना।
- • तर्क एवं स्मरण शक्ति का विकास करना।
संभावित सहभागिता
लगभग 10,000 प्रतिभागियों के प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का अनुमान है।